Nagaland,Meghalaya Election में भाजपा सरकार के लिए उलटी गिनती शुरू
पूर्वोत्तर के दो राज्यों Nagaland and Meghalaya Election के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. दोनों राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है लेकिन दोनों ही प्रदेशों में 59 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है. नागालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो को उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है. दोनों ही राज्यों में तथा त्रिपुरा में चुनाव के परिणाम 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे.
मतदान प्रक्रिया
नागालैंड और मेघालय में भाजपा सरकार के लिए उलटी गिनती शुरू
मेघालय में 18 लाख से अधिक मतदाता तीन हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि नगालैंड में 11 लाख 76 हजार 432 मतदाता वोट डाल रहे हैं. नगालैंड में पुरुष मतदाताओं की संख्या पांच लाख 97 हजार 281 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या पांच लाख 79 हजार 151 है. नगालैंड में सैन्य सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं की संख्या 5,884 हैं.
सूत्रों के मुताबिक वोटिंग शाम चार बजे तक चलेगी, जबकि नगालैंड के दूरदराज के जिलों में मतदान केंद्रों पर वोट तीन बजे तक ही डाले जाएंगे. चुनाव परिणाम तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे. मंगलवार सुबह कई स्थानों में EVM की वजह से मतदान शुरू होने में देरी हुई. मेघालय के शिलांग में EVM की वजह से देरी से मतदान शुरू हुआ. फिलहाल मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं. उत्तर शिलांग से कांग्रेस के रोशन वाजरी मौजूदा विधायक हैं.
59-59 सीटों पर वोटिंग
NCP candidate
Nagaland and Meghalaya Election में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं. लेकिन दोनों ही सूबों में आज 59 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. दरअसल, मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में एनसीपी के प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है. वहीं, नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो को उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है.
दो सीटों पर सीएम मुकुल संगमा
Mukul Sangama
मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के परिवार के तीन सदस्य गारो हिल्स क्षेत्र में चुनाव मैदान में हैं. मुकुल खुद दो सीटों अम्पाति और सोंगसाक से चुनाव मैदान में हैं. असम, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में सरकार बनाने से उत्साहित बीजेपी अब नगालैंड और मेघालय में अपने पांव पसारने की कोशिश कर रही है.
कांग्रेस के लिए मेघालय में मिलने वाले चुनाव के परिणाम महत्वपूर्ण रहेंगे क्योंकि इस राज्य में वह बीते दस साल से सत्ता पर है. जबकि बीजेपी नगालैंड और मेघालय को अपने खाते में डालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है.
Nagaland and Meghalaya Election अपटेडस
11 बजे तक नागालैंड में 38 फीसदी और मेघालय में 20 फीसदी मतदान
नागालैंड विधानसभा चुनाव के दौरान टिजिट के एक मतदान केंद्र पर बम धमाका, 1 व्यक्ति घायल
नौ बजे मेघालय में 16 और नागालैंड में 17 प्रतिशत हुआ मतदान
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मेघालय और नागालैंड के लोगों से आग्रह किया कि वह विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में वोट करें.